दिल्ली में बदली छाई

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह बदली छाई रही जबकि कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि आसमान में बदली छाई रहने के साथ दिन के अंत तक हल्की बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493