‘एक डॉक्टर की मौत’ के लिए पकंज राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार थे : शबाना

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री शबाना आजमी का कहना है कि फिल्म ‘एक डॉक्टर की मौत’ में उनके सह कलाकार पंकज कपूर अपने जबरदस्त अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार थे।

शबाना ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “पंकज कपूर को ‘एक डॉक्टर की मौत’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए था। मुझे तपन सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म में काम कर अच्छा लगा।”

वर्ष 1990 में रिलीज गुई फिल्म में पंकज एक चिकित्सक की भूमिका में थे, जिन्होंने कुष्ठ रोग के टीके की खोज की लेकिन किसी अन्य शख्स ने इसका श्रेय ले लिया। यह फिल्म नौकरशाही और अफसरशाही के दबाव और राजनीति को बयां करती है।

फिल्म में शबाना उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आईं थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493