काबुल में आत्मघाती हमला, 8 की मौत

काबुल, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सरकारी मंत्रालय की इमारत केपास आत्मघाती हमले में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए।

सिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया, “शुरुआती जांच में पता चला कि सात नागरिकों और हमलावर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए।”

काबुल पुलिस के प्रवक्ता हशमत ने ट्वीट कर कहा, “एक आतंकवादी ने दर-उल-अमान में ग्रामीण पुनर्विकास एवं विकास मंत्रालय की इमारत के पास खुद में विस्पोट कर दिया।”

यह हमला उस समय हुआ, जब कर्मचारी घर लौट रहे थे।

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493