मप्र में बदली छाई, गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को आसमान पर बादलों का डेरा होने से गर्मी से राहत है, मगर उमस का असर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर बरसात हुई, आगामी 24 घंटों में भी यही सिलसिला बने रहने के आसार है।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री, इंदौर का 24.2 डिग्री, ग्वालियर का 25.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री, इंदौर का 30.8 डिग्री, ग्वालियर का 37.2 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493