हिंदी फिल्म बनाएंगी ‘द रियूनियन्स’ की निर्माता

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी गुजराती फिल्म ‘द रियूनियन्स’ की निर्माता नताशा और खुशी कोठारी ने अपनी अगली फिल्म के लिए पटकथा तय कर ली है। उनकी दूसरी परियोजना एक हिंदी फिल्म है, जिसका अस्थायी रूप से नाम ‘लेट्स टॉक लव’ रखा गया है।

नताशा ने अपने बयान में कहा, “हमारी अगली परियोजना एक हिंदी फिल्म है, जिसका अस्थायी रूप से नाम ‘लेट्स टॉक लव’ है। ब्रिटेन दुनिया भर में अपने खूबसूरत स्थलों के लिए जाना जाता है। लंदन में रहने के दौरान और डोरसेट व ब्राइटन जैसे जगहों पर घूमने के दौरान, मैं वास्तव में बहुत प्रेरित हुई।”

उन्होंने कहा कि बहन खुशी के साथ काफी चर्चा के बाद उन्होंने ब्रिटेन को वरीयता दी। यह उनकी परियोजना के लिए समृद्ध यात्रा होगी।

इस बीच, फिल्म ‘द रियूनियन्स’ 13 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493