‘ब्रह्मास्त्र’ में नागार्जुन की खास भूमिका : करण

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर ने कहा है कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन के काम करने को लेकर बहुत सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में नागार्जुन की बहुत खास भूमिका है।

करण ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “हम हमारी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नागार्जुन द्वारा एक बेहद खास भूमिका निभाने को लेकर सम्मानित और असाधारण रूप से उत्साहित हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हैं। सर, आपके प्यार और आपकी अद्भुत ऊर्जा के लिए धन्यवाद।”

करण ने फिल्म की शूटिंग की एक तस्वीर भी साझा की।

करण के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर ने ट्वीट कर कहा, “नागार्जुन के विशेष किरदार के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ की टीम और बड़ी हो गई है।”

यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493