भोपाल, 17 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एम.पी नगर की एक बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल में मंगलवार सुबह लगी आग में लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया।
अग्निशमन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बारिश के दौरान विशाल मेगा मार्ट के सामने की बालाजी टावर बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। आग बुझाने फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची और लगभग दो घंटे चले अभियान में आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
कार्यालय के अनुसार, आग कैसे लगी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना में किसी के मरने की खबर नहीं है।
बताया गया है कि इस इमारत में कई कंपनियों और कारोबारियों के दफ्तर हैं, इस अग्निकांड में बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath