लीड्स वनडे : इंग्लैंड टॉस जीता, भारत को बल्लेबाजी का न्यौता

लीड्स, 17 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने मंगलवार को हेडिंग्ले ओवल मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

तीन वनडे मैचों की सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है और इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज जीतेगी।

भारत ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। लोकेश राहुल के स्थान पर दिनेश कार्तिक को टीम में जगह मिली है। वहीं सिद्धार्थ कौल और उमेश यादव को टीम से बाहर जाना पड़ा है। उनके स्थान पर शार्दूल ठाकुर और भुवनेश्वर टीम में आए हैं।

इंग्लैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। जेसन रॉय के स्थान पर जेम्स विंसे को टीम में जगह मिली है।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, शार्दूल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जेम्स विंसे, जॉनी बेयर्सटो, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, डेविड विले, आदिल राशिद, लियाम प्लंकट और मार्क वुड।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493