क्लोई कर्दाशियां, ट्रिस्टन को संबंध सुधारने के लिए कपल थेरेपी का सहारा

लॉस एंजेलिस, 18 जुलाई (आईएएनएस)। रियलिटी टेलीविजन स्टार क्लोई कर्दाशियां (34) और ट्रिस्टन थॉम्पसन (27) अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं।

इसके लिए यह जोड़ा कपल थेरेपी का सहारा ले रहा है।

वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, ट्रिस्टर द्वारा कथित तौर पर क्लोई को धोखा देने के बाद दोनों का रिश्ता काफी उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रहा है। यहां तक कि अप्रैल में उनकी बेटी के जन्म के बाद रिश्ते और खराब हुए हैं लेकिन दोनों संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

कर्दाशियां परिवार की एक मित्र लीसा स्टैनली ने सेलिब्रिटी होस्ट जोए मार्शल से कहा कि क्लोई और ट्रिस्टन अपने संबंध सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दोनों की एक तीन माह की बेटी ट्र है।

उन्होंने कहा, “क्लोई मूर्ख नहीं बनना चाहती । वह एक बार पूर्व पति लैमर ओडम के हाथों मूर्ख बन चुकी हैं और वह अब दोबारा ऐसा नहीं चाहती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493