रोम, 18 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से इस्तीफा देने वाले पूर्व कोच जिनेदिन जिदान अब सलाहकार के रूप में सेरी-ए विजेता जुवेंटस से जुड़ेंगे।
रियल मेड्रिड ने जिदान के मार्गदर्शन में चैम्पियंस लीग में लगातार तीसरी बार खिताब जीता था। उन्होंने जून में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
गोल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन के पूर्व खिलाड़ी जिदान 1996 से 2001 तक जुवेंटस के खेले थे। वह टीम के स्पोर्टिग स्टाफ में शामिल नहीं होंगे, लेकिन टीम के साथ उनके सलाहकार के रूप में काम करेंगे। वह टीम के मौजूदा निदेशक फेबियो पराकिटी के साथ मिलकर काम करेंगे।
खबरों के मुताबिक, जिदान अपने साथ बेटे को भी जुवेंटस क्लब से जोड़ना चाहते हैं। जिदान का बेटा लुका एक गोलकीपर हैं, जो पिछले सीजन में रियल मेड्रिड के लिए पदार्पण कर चुके हैं। हालांकि जुवेंटस ने अभी इस तरह की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जिदान ने 1996 से 2001 तक जुवेंटस के लिए 209 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 31 गोल किए थे और टीम के साथ सेरी-ए के दो खिताब जीते थे।
dharmpath.com dharmpath