सकारात्मक भूमिकाओं की तलाश में शालीन भनोट

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता शालीन भनोट का कहना है कि उन्होंने लंबे समय से ‘अनोखे नायक’ की भूमिका नहीं निभाई, इसलिए पहले वह इस तरह की भूमिका निभाना चाहेंगे।

शालीन ने आईएएनएस से कहा, “इस साल मुझे जल्दबाजी नहीं है। मैं कुछ अच्छी भूमिकाएं निभाना चाहता हूं। मेरे लिए काम हमेशा अच्छा है। यह कभी बुरा नहीं होता, लेकिन जब मैं ‘अच्छे काम’ के लिए कहता हूं, मेरा मतलब है अच्छा किरदार, बुरा नहीं।”

उन्होंने कहा, “मैं ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में दुर्योधन की भूमिका में हूं। मैं अब सकारात्मक भूमिका निभाना पसंद करूंगा। साथ ही मुझे महसूस हुआ कि लंबे समय से मैंने ‘अनोखे नायक’ का किरदार नहीं निभाया, शायद मैं यह पहले निभाऊं।”

वह कलर्स के नए धारावाहिक ‘कौन है’ की प्रारंभिक कड़ी में दिखाई देंगे।

वह हॉलीवुड में करियर की शुरुआत के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, “मैं इसे लेकर खुश और थोड़ा नर्वस हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493