आभूषण प्रदर्शनी का चेहरा बनीं नेहा शर्मा

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा को आभूषण प्रदर्शनी ग्लैमर के चेहरे के रूप में अनुबंधित किया गया है।

एक बयान में कहा गया कि तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी की शुरुआत 27 जुलाई से ताजलैंड्स एंड (बांद्रा) में हो रही है। प्रदर्शनी में भारतीय ब्राइडल फैशन और उभरते आभूषणों के ट्रेंड की झलक देखने को मिलेगी।

नेहा ने ग्लैमर के प्रचार के लिए इस महीने की शुरुआत में खास शूट कराया था, जिसे मशहूर फोटोग्राफर राहुल झंगियानी ने शूट किया था।

अभिनेत्री ने कहा, “इस कैम्पेन के लिए प्रचार करना बहुत रोमांचक रहा और वास्तव में एक तरह का अनुभव था। इस प्रोजेक्ट में अपनी टीम और अपने पंसदीदा लोगों के साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ग्लैमर 2018 का हिस्सा बनकर मैं बहुत रोमांचित हूं और वहां अपने सभी प्यारे प्रशंसकों से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहीं हूं।”

ग्लैमर के इवेंट डायरेक्टर बलबीर गांधी ने कहा कि हम नेहा के साथ इस सहयोग को लेकर बहुत उत्साहित हैं क्योंकि उनमें एक अद्भुत आभा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493