चेल्सी कोच के नए सहायक बने जोला

तुरिन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। चेल्सी और इटली के पूर्व स्ट्राइकर गियानफ्रांको जोला नए कोच मोरिजियो सारी के सहायक के रूप में अपने पुराने क्लब चेल्सी में लौट आए हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जोला ने 1996 से 2003 के बीच क्लब को पहले दो एफए कप, एक यूईएफए कप, एक सुपर कप और एक लीग कप जीतने में मदद की थी।

अपने बयान में जोला ने कहा, “मेरे लिए यह सबसे बेहतरीन चीज है। मैं यहां आकर बेहद खुश हूं। मोरिजियो के साथ सफल होना बेहतरीन बात होगी।”

जोला ने कहा, “मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। जैसे मैंने पहले इस क्लब के लिए एक खिलाड़ी के रूप में किया था। मैं नई चुनौती के लिए तैयार हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493