झारखंड : नक्सलियों ने पीट-पीटकर ठेकेदार की हत्या की

रांची, 19 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों ने एक ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी व तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के नक्सलियों ने बुधवार की रात मेराल गांव में छापा मारा और गांव वालों की पिटाई शुरू कर दी। नक्सलियों ने गांव वालों पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया।

ठेकेदार की पहचान नागेश्वर गंझू के रूप में की गई है। वह मेरमगड्डा गांव का रहने वाला था। नागेश्वर ने नक्सलियों को लेवी देने से इनकार कर दिया जो उसकी मौत की वजह बना।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, गंझू को उसके घर से अगवा किया और पास के गांव में ले जाया गया। उसकी दूसरे गांव वालों के साथ बेरहमी से पिटाई की गई।

पुलिस गुरुवार सुबह गांव में पहुंची और नक्सलियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493