अगला मैच हमारे लिए मानसिक टेस्ट होगा: बिबियानो

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की अंडर-16 फुटबाल टीम के कोच बिबियानो फर्नाडेज ने थाईलैंड दौरे पर बैंकॉक ग्लास अंडर-17 के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद मुकाबला ड्रॉ कराने के लिए भारतीय टीम की सराहना की है।

बिबियानो ने कहा, “यह अत्यधिक दृढ़ संकल्प और साहस वाला मैच था। इस तरह के प्रदर्शन से हमें खुद पर विश्वास करने में मदद मिलते हैं। मैदान पर खिलाड़ियों का रवैया असाधारण था। वे और अधिक गोल करने के लिए विपक्षी खिलाड़ियों पर दबाव बना रहे थे।”

भारत की अंडर-16 फुटबाल टीम ने मंगलवार को बैंकॉक ग्लास अंडर-17 के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद 83वें और 86वें मिनट में किए गए दो गोल की मदद से मुकाबला 2-2 से ड्रॉ करा दिया। भारतीय टीम को इससे पहले चार राष्ट्रों के टूर्नामेंट में चीन से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

फर्नाडेज ने कहा, “हम हाल ही में चीन के खिलाफ खेल चुके हैं और अब उनके घरेलू मैदान पर खेलना आसान नहीं होगा। हालांकि यदि हम शुरुआत से ही बढ़त लेने में कामयाब होते हैं तो निश्चित रूप से परिणाम बदल सकते हैं।”

भारतीय टीम अब अपना अगला मुकाबला थाईलैंड की अंडर-16 टीम के साथ खेलेगी।

कोच ने कहा, “थाईलैंड एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। उनके खिलाफ होने वाला मैच हमारे लिए एक मानसिक टेस्ट की तरह होगा। लेकिन मुझे लगता है कि खिलाड़ी एक बार फिर से खुद को साबित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।”

उन्होंने पिछले मुकाबले को लेकर कहा, “हम अंडर-17 टीम के खिलाफ खेल रहे थे जोकि हमारे लिए यह चुनौती की तरह था। लेकिन लड़कों ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि हम लड़ सकते हैं और मजबूत टीम का सामना कर सकते हैं। मैच जीतने की भूख और इच्छा इस टीम में है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493