तिग्मांशु धूलिया संग काम करना दिलचस्प रहा : चित्रांगदा

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ में काम कर रही अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का कहना है कि तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में काम करना दिलचस्प है।

उन्होंने कहा, “मैं फिल्म की शूटिंग के लिए उत्साहित रहती थी और मुझे लगता है कि जब हम ऐसी चीज करते हैं, जो हमें पसंद होती है तब ऐसा होता है। तिग्मांशु धूलिया के साथ काम करना दिलचस्प रहा क्योंकि वह केवल अच्छे निर्देशक ही नहीं बल्कि अच्छे अभिनेता भी हैं, इसलिए जब भी वह कुछ समझाते थे तो उनकी ब्रीफिंग न केवल एक निर्देशक के रूप में बल्कि एक अभिनेता के रूप में होती थी।”

उन्होंने अपनी भूमिका के बारे में कहा, “तिग्मांशु इस किरदार के बारे में अच्छे से जानते हैं, इसलिए एक कलाकार के रूप में यह मेरे लिए सीखने का अनुभव रहा कि एक महिला जो कहती है कि ‘हमें आपके बड़े भाई की रखेल कहते हैं’ वह कैसे बैठेगी, वह कितना शर्माएगी, कितना हिचकेगी । इस तरह की चीजें हमें हमारे निर्देशक से सीखने को मिलती हैं।”

यह फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें संजय दत्त, जिमी शेरगिल और माही गिल जैसे कलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493