पटना, 20 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकली है और उमसभरी गर्मी का दौर जारी है।
इस वर्ष अषाढ़ महीने में अभी तक मूसलाधार बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं।
राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बिहार के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि स्थानीय सिस्टम के कारण कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन भारी बारिश की उम्मीद नहीं है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 28.2 डिग्री और पूर्णिया का 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री आर न्यूनतम 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath