मप्र में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

भोपाल, 20 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से गिर रही बौछारों ने मौसम सुहावना बना दिया है और गर्मी से राहत है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है, वहीं कई स्थानों को अब भी मानसूनी बारिश का इंतजार है। राजधानी में शुक्रवार की सुबह से बौछारें पड़ रही हैं, जिससे गर्मी से राहत है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तरी हिस्से में कम दवाब का क्षेत्र बनने और ऊपरी हिस्से में चक्रवात बनने से बारिश हो रही है। वहीं आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश का दौर बने रहने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

राज्य में हुई बारिश का दौर बने रहने से तापमान में बदलाव आ रहा है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री, इंदौर का 22.2 डिग्री, ग्वालियर का 23.9 डिग्री और जबलपुर का 24़.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27़1 डिग्री, इंदौर का 26 डिग्री, ग्वालियर का 31.8 डिग्री और जबलपुर का 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493