दिल्ली में सुबह झमाझम बारिश

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह झमाझम बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान 27.2 दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में ज्यादातर बदली छाई रहने के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पूरे दिन बारिश की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभवाना है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 91 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493