बिहार में ट्रक, मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 की मौत

खगड़िया, 20 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, परबत्ता थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव के रहने वाले मोहम्मद एजाजुल अपनी बाइक पर दो और अन्य लोगों को बैठाकर गुरुवार देर रात कहीं जा रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर देवठा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

पसराहा के थाना प्रभारी आशीष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मोहम्मद एजाजुल, मोहम्मद अजमेर और मोहम्मद कैसर के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है और ट्रक चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493