अविश्वास प्रस्ताव पर जद (यू) सरकार के साथ : नीतीश

पटना, 20 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने यहां शुक्रवार को कहा कि सदन में पेश अविश्वास प्रस्ताव पर उनकी पार्टी सरकार के साथ है।

लोकसभा में जहां नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस चल रही है वहीं, पटना में जब पत्रकारों ने नीतीश से इस संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा, “अविश्वास प्रस्ताव पर हम लोग सरकार के साथ हैं।”

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन कार्यवाही में हिस्सा लेने के विधानसभा पहुंचे नीतीश से पत्रकारों द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल शिवसेना के सदन से वॉकआउट करने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “उनका फैसला वह जानें, हम लोग तो सरकार के साथ हैं।”

उल्लेखनीय है कि जद (यू) के लोकसभा में दो सांसद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493