‘पानीपत’ के लिए संगीत बना रहे अजय-अतुल

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीत निर्देशक अजय-अतुल, आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ के लिए धुन बना रहे हैं।

‘धड़क’ में अजय-अतुल का संगीत खासा लोकप्रिय हुआ है।

गोवारीकर ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अजय-अतुल के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

फिल्मकार ने इस तस्वीर के साथ लिखा, “बातों में भोजन, चर्चा और संगीत है। बेहतरीन अजय-अतुल के साथ पानीपत के गानों पर काम शुरू हो चुका है।”

‘पानीपत’ में पानीपत के तीसरे युद्ध के कारणों को दिखाया जाएगा।

यह फिल्म 6 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी। इसमें अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सैनन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493