रोनाल्डो ने मोर्सेलो को भी जुवेंतस में शामिल करने को कहा

रोम, 21 जुलाई (आईएएनएस)। हाल ही में सेरी-ए विजेता क्लब जुवेंतस में शामिल होने वाले पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रियल मेड्रिड के अपने पूर्व टीम साथी मार्सेलो को भी इस क्लब में शामिल करने का अनुरोध किया है।

वेबसाइट गेम येतु की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो इससे पहले रियल मेड्रिड टीम में मार्सेलो के साथ खेल चुके हैं। उन्होंने हाल ही में रियल मेड्रिड को छोड़कर जुवेंतस क्लब का दामन थामा है। लेकिन मार्सेलो अभी भी रियल मेड्रिड में बने हुए हैं।

स्पेनिश आउटलेट स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो ने जुवेंतस से जुड़ने के बाद ही अपने क्लब से मार्सेलो को भी इसमें शामिल करने को कहा है।

पांच बार बालोन डी ओर का खिताब जीतने वाले रोनाल्डो ने जुवेंतस के साथ चार साल कार करार किया है। ऐसे में वह 30 जून, 2022 तक क्लब में शामिल रहेंगे।

रोनाल्डो जब जुवेंतस में शामिल हुए थे तो ब्राजील के मार्सेलो ने उन्हें भावुक संदेश भेजा था और कहा था कि वह भी रोनाल्डो के साथ खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा था, “जल्द ही हम दोनों फिर से एकसाथ दिखेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493