सैन फ्रांसिस्को, 23 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड महिला रग्बी टीम ने विश्व कप रग्बी सेवन का खिताब अपने नाम किया है।
फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 33-12 से करारी शिकस्त दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, ऑल ब्लैक सेवन्स के नाम से लोकप्रिय न्यूजीलैंड ने रविवार देर रात खेले गए मैच में इंग्लैंड को हराने के बाद लगातार दूसरी बार खिताब जीता है।
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने रूस में आयोजित टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की थी।
दक्षिण अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में फीजी को 24-19 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
dharmpath.com dharmpath