फ्लूमिनेंसे से जुड़ेंगे स्ट्राइकर साबेजास

रियो डे जेनेरियो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। इक्वाडोर के स्ट्राइकर ब्रायन साबेजास ब्राजील के फुटबाल क्लब फ्लूमिनेंसे से जुड़ेंगे।

नए क्लब के साथ करार के बाद साबेजास मेडिकल टेस्ट के लिए यहां पहुंच चुके हैं।

समाचार एजेंसी एफे ने साबेजास के हवाले से बताया, “मैं बहुत उत्सुक हूं। फ्लूमिनेंसे एक महान फुटबॉल क्लब है और मेरे लिए यह एक शानदार अवसर है।”

साबेजास ने कहा, “ब्राजील और पूरे विश्व में यह एक प्रसिद्ध टीम है और मैंने इक्वाडोर की राष्ट्रीय टीम को ध्यान में रखते हुए भी यह निर्णय लिया।”

21 वर्षीय साबेजास इटली के क्लब एटलांटा के साथ करार किया हुआ है और वह लोन पर ब्राजील के क्लब में शामिल होंगे। फ्लूमिनेन्से में वह हमवतन खिलाड़ी जूनियर सोरनोजा के साथ खेलेंगे।

साबेजास ने कहा, “उन्होंने मुझसे कहा कि फ्लूमिनेन्से एक महान क्लब है और रियो एक बेहतरीन शहर है। वह मुझे यहां देखकर खुश हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493