कुलगाम में आतंकवादियों की तलाश में अभियान

श्रीनगर, 23 जुलाई (आईएएनएस)। तीन आतंकवादियों को मार गिराने के एक दिन बाद सोमवार को सुरक्षा बलों ने अन्य आतंकवादियों की तलाश में जम्मू एवं श्रीनगर के जिले कुलगाम में स्थित खुदवानी में खोज अभियान शुरू कर दिया है।

रविवार को सुरक्षा बलों ने इसी इलाके में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों और पुलिस बल ने वानी मोहल्ला में खोज शुरू कर दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “तलाशी अभियान जारी है।”

सुरक्षा बलों द्वारा रविवार को मार गिराए गए तीन आतंकवादियों में पाकिस्तान का एक नागरिक भी शामिल था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493