ऋषि रिच के साथ काम करेंगे रैपर बादशाह

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। रैपर बादशाह ने कहा है कि एक आने वाली बॉलीवुड फिल्म में वह ब्रिटिश-भारतीय संगीतकार ऋषि रिच के साथ काम करने वाले हैं।

बादशाह ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “ऋषि और मैं किसी मजेदार परियोजना में साथ काम कर रहे हैं। जल्द आ रहे हैं।”

ऋषि को ‘डांस विद यू (नचना तेरे नाल)’ और ‘हम तुम’ जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं।

ये दोनों इससे पहले पिछले साल ‘मुबारकां’ के शीर्षक गीत में भी साथ काम कर चुके हैं।

इनकी फिल्म का नाम अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है। ऋषि इन दिनों ‘पल पल दिल के पास’ और ‘गली बॉय’ जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं। ‘पल पल..’ से दिग्गज अभिनेता सन्नी देओल अपने बेटे करण देओल को बॉलीवुड में लांच कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493