लॉस एंजेलिस, 24 जुलाई (आईएएनएस)। रैपर कार्डी बी का कहना है कि उनकी बेटी कल्चर उन्हें मक्खन की तरह पिघला देती है।
वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’, कार्डी बी (25) ने अपने मातृत्व का अनुभव ट्विटर पर साझा किया।
उन्होंने लिखा, “कल्चर आज कल्चर नहीं है। वो मनोदश के साथ कियारी है, लेकिन मैं अपनी बच्ची से बहुत प्यार करती हूं। वो मुझे मक्खन की तरह पिघला देती है।”
जॉर्जिया में गिरफ्तारी के बाद रैपर ने अपने पति ऑफसेट की वापसी का जश्न मनाया।
कार्डी बी ने इंस्टाग्राम पर एक बुमेरांग वीडियो साझा किया, जिसमें ऑफसेट की वापसी के बाद उन्हें दिखाया गया।
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘होम’।
ऑफसेट को अवैध बंदूक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
दोनों ने इस महीने की शुरुआत में बेटी कल्चर कियारी सेल्फस का स्वागत किया था।
dharmpath.com dharmpath