उप्र : इस सप्ताह के अंत तक भारी बारिश के आसार

लखनऊ, 25 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में इस सप्ताह के अंत तक मानसून रफ्तार पकड़ लेगा और उसके बाद भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि मंगलवार देर रात बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान रुक-रुककर हल्की बारिश होती रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी। 27 जुलाई के बाद मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर सक्रिय होने और चक्रवाती परिस्थति का निर्माण होने से तेज बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21़1 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, बनारस का 21.4 डिग्री और झांसी का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493