नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
आसमान में घने बादल छाए हुए थे और सुबह करीब 9.30 बजे बारिश शुरू हो गई, जिससे उमस से राहत मिली।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 88 फीसदी दर्ज हुआ।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
dharmpath.com dharmpath