मप्र में छाए बादलों ने मौसम किया सुहावना

भोपाल, 25 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह से छाए बादलों ने मौसम को सुहावना बना दिया है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य में बारिश का दौर जारी रहने से तापमान में गिरावट आने के साथ नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार की सुबह से भी आसमान पर बादल छाए हुए है, इससे मौसम सुकून देने वाला है। बीते 24 घंटों में राज्य के लगभग हर हिस्से में बादल बरसे है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घ्ांटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है।

राज्य में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ रही है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री, इंदौर का 23.8 डिग्री, ग्वालियर का 23.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री, इंदौर का 27.6 डिग्री, ग्वालियर का 30.9 डिग्री और जबापुर का अधिकतम तापमान 25़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493