श्रीनगर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के लिए 667 तीर्थयात्रियों का एक ओर जत्था गुरुवार को जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि भगवती नगर यात्री निवास से 19 वाहनों में सवार तीर्थयात्रियों का काफिला रवाना हुआ।
28 जून से शुरू हुई तीर्थयात्रा के बाद यह अब तक का सबसे छोटा जत्था है।
अब तक 2,46,000 तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।
आधिकारिक रूप से यह तीर्थयात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।
dharmpath.com dharmpath