‘जिंदगी के क्रॉसरोड्स’ में अभिषेक बजाज का दिलचस्प किरदार

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बजाज ने टेलीविजन धारावाहिक ‘जिंदगी के क्रॉसरोड्स’ में बहुत ही दिलचस्प किरदार में नजर आने वाले हैं।

अभिषेक ने जारी बयान में कहा, “मेरा किरदार बहुत जुनूनी हैं। मैं इस तरह का किरदार पहली बार निभा रहा हूं, जो बहुत रोचक है। यह कहानी पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित है।”

उन्होंने कहा,”मैं अंकित के किरदार में हूं, जो असमंजस में है कि क्योंकि उसका पतिा उस महिला से शादी करना चाहते हैं जो उनकी प्रेमिका की मां है। अब उसे अपने पिता और प्रेमिका में से एक को चुनना है। यह भावनाओं से ओत-प्रोत बहुत ही बेहतरीन कहानी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493