वाशिंगटन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) टीम वैंकुवर व्हाइटकैप ने अपने स्टार खिलाड़ी अल्फोंसो डेविस के लिए बायर्न म्यूनिख के साथ करार की पुष्टि की है।
इस सीजन के अंत में डेविस जर्मनी के क्लब बायर्न में शामिल हो जाएंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस करार की कुल राशि 2.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक हो सकती है, जो एमएलएस के किसी भी क्लब द्वारा 23 साल के इतिहास में हासिल की गई सबसे बड़ी राशि है।
डेविस इस साल दो नवम्बर को 18 साल के हो जाएंगे। वह बायर्न में शामिल होने से पहले व्हाइटकैप के साथ इस सीजन के समापन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
अपने करार पर डेविस ने कहा, “बचपन में मैंने इस प्रकार के पल का सपना देखा था। अब यह सपना सच हो गया है। काम हमेशा चलता रहेगा। मुझे विकास करते रहना होगा और अपने आप को मैदान पर मौजूद रखना होगा।”
dharmpath.com dharmpath