सुभाष घई मीडिया काउंसिल के अध्यक्ष बने

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के वल्र्ड ट्रेड सेंटर स्थित मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल (एमईएससी) मंे मशहूर फिल्म निर्माता व निर्देशक सुभाष घई को मीडिया काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

एमईएससी एक गैर लाभकारी संस्था है, जो मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट व नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अंतर्गत देशभर में युवाओं को मीडिया, फिल्म व एनीमेशन के क्षेत्र में कुशल बनाने में लग है।

अध्यक्ष का चयन गवर्निग काउंसिल के सदस्यों द्वारा चुनाव के आधार पर किया गया था, जिसमें कौशल विकास निगम, फिक्की के मीडिया एंड एंटरटेनमेंट डिवीजन व एमईएससी के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

इस अवसर पर सुभाष घई ने कहा कि एमईएससी में स्मृति आधारित शिक्षा की तुलना मंे कौशल आधारित शिक्षा पर जोर देने पर बल रहेगा।

उन्होंने कहा, “मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मुझे मीडिया व एटरटेनमेंट स्किल काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में मुझे चुना गया है।”

एमईएससी की सचिव लीना जैसानी ने कहा, “सुभाष घई का आना हमारे काम मंे एक अलग विश्वास डाल रहा है और ये संकेत मिल रहे हैं कि एमईएससी सही दिशा मंे आगे बढ़ रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493