बिहार में बारिश से मौसम सुहावना

पटना, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है।

बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना तथा आसापास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार हैं।

राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री, गया का 25.1 डिग्री और पूर्णिया का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 24.00 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493