दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, यातायात बाधित

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में रातभर हुई बारिश से शुक्रवार सुबह यातायात प्रभावित हुआ और शहर में सामान्य बारिश और बौछारों का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शहर में दिन में एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार, “दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 45.8 मिलीमीटर बारिश हुई।”

सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 98 फीसदी दर्ज हुआ।

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे।

अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया जिससे शहर की मुख्य सड़कों में भारी भीड़ रही।

गाजीपुर मुर्गा मंडी और मयूर विहार फेस 2 मार्ग पर भारी यातायात था। इसके अलावा बदरपुर रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास में जलभराव के कारण बदरपुर-महरौली मार्ग भी प्रभावित हुआ था।

जसोला से नोएडा की तरफ जाने रहे लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना कर रहे हैं क्योंकि सड़कों में गढ्ढे हो गए हैं। दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे पर भी भारी यातायात है।

बदरपुर-आश्रम मार्ग पर यातायात, लोनी के ऊपर की सड़क, अप्सरा बॉर्डर, विवेक विहार आईटीआई अंडरपास, कस्तूरबा नगर अंडरपास और सीमापुरी अंडरपास में भी चक्काजाम है।

शहर की ट्रैफिक पुलिस ने राहगीरों को इन रास्तों से बचने का आग्रह किया है।

वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 28.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493