‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3’ ने बॉक्स ऑफिस दस्तक दी (फोटो सहित)

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। तिग्मांशु धूलिया निर्देशित फिल्म ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

‘साहेब, बीबी और गैंगस्टर’ श्रृंखला की पहली दो फिल्में काफी पसंद की गई थीं, जिसके बाद ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3’ से सभी की उम्मीद बढ़ गई है।

फिल्म के निर्माता राहुल मित्रा ने आईएएनएस को फोन पर कहा कि ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ का यह संस्करण निश्चित रूप से सत्ता, प्रेम, वासना, लालच और प्रतिशोध को लेकर कई सवाल पूछेगा।

फिल्म में सभी किरदार नए मानदंडों के माध्यम से अपने तरीके से संघर्ष करने और अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इसे भावनात्मक बनाने की कोशिश की गई है। फिल्म में जिम्मी शेरगिल, साहेब के किरदार में हैं, जो वर्तमान में एक रॉयल क्लास जिंदगी जीते हैं लेकिन अपनी खोई हुई पिछली ग्लोरी के लिए जूझ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493