पाल्मेरास ने कोच मचाडो को बर्खास्त किया

रियो डी जनेरिया, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल क्लब पाल्मेरास ने फ्लूमिनेन्से के खिलाफ मिली 0-1 की हार के एक दिन बाद मुख्य कोच रोजर मचाडो को बर्खास्त कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को क्लब के बयान के हवाले से बताया कि यूथ अकादमी के कोच वेस्ले कार्वाल्हो अब पाल्मेरास के अंतरिम कोच बनेंगे।

ब्राजील के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले मचाडो ने जनवरी में अपना पदभार संभला था। उनके मार्गदर्शन में पाल्मेरास ने 27 मैचों में जीत दर्ज की और आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा जबकि नौ मैच ड्रॉ रहे।

ब्राजील की फुटबाल लीग में छठे पायदान पर होने के बावजूद पाल्मेरास पिछले पांच मैच में से एक में ही जीत दर्ज कर पाया। क्लब अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद फ्लूमिनेन्से से आठ अंक पिछे है।

पाल्मेरास का अगला मैच 18वें पायदान पर मौजूद पाराना क्लूबे से रविवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493