बोर्ड एकादश बनाम दक्षिण अफ्रीका-ए का मैच अब 30 जुलाई से

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच होने वाले तीन दिवसीय मैच की तारीख में बदलाव किया है।

इंडिया-ए को दक्षिण अफ्रीका-ए के साथ दो मैच खेलने हैं जबकि बोर्ड अध्यक्ष एकादश को दक्षिण अफ्रीका-ए के साथ एक मैच खेलना है।

बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच मैच पहले 29 जुलाई से शुरू होना था जो अब 30 जुलाई से शुरू होगा।

बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर कहा, “बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच मैच पहले 29 जुलाई को खेला जाना था कि लेकिन अब यह मैच 30 जुलाई से बेंगलुरू में एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच एक अगस्त तक चलेगा।

इंडिया-ए चार से सात अगस्त के बीच इसी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार दिवसीय मैच खेलेगी। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा चार दिवसीय मैच 10 से 13 अगस्त के बीच अलुर-1 में 10 से 13 अगस्त तक खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493