बेंगलुरू, 27 जुलाई (आईएएनएस)। यहां के प्रेस्टीज गोल्फशायर क्लब में खेले जाने वाले लुइ फिलिपे गोल्फ टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी शॉन पोलक, पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयावर्धने, भारत को विश्व विजेता बनाने वाले कपिल देव हिस्सा ले रहे हैं।
इनके अलावा भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर और कप्तान आशीष बलाल, कमेंटेटर चारू शर्मा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर सैयद किरमानी, मुरली कार्तिक, अजित अगरकर, वेंकटपति राजू और सुजीत सोमासुंदर भी चार अगस्त से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे।
एक बयान के अनुसार कुल 10 सेलेब्रिटी ने इस टूर्नामेंट में उतरने की पुष्टि कर दी है।
इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर पोलक ने कहा, “मैं जब क्रिकेट खेलता था तभी से गोल्फ पसंद करता हूं। मैं इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए बेसब्र हूं। मेरे लिए एक और उत्साह वाली बात यह है कि मुझे इस टूर्नामेंट में अपने दोस्त कपिल और महेला से मिलने का मौका मिलेगा। क्रिकेट के बाद गोल्फ ने मुझे प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद की है।”
कपिल ने कहा, “मैं इस बात से खुश हूं कि प्रेस्टीज जैसा खुबसूरत गोल्फ कोर्स इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। मैं पोलक और महेला के अलावा मेरी टीम के पूर्व साथी किरमानी के साथ खेलने को लेकर उत्सुक हूं।”
dharmpath.com dharmpath