बॉलीवुड कलाकारों ने इमरान खान को दी शुभकामनाएं

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ऋषि कपूर, आयुष्मान खुराना और गुल पनाग जैस बॉलीवुड सितारों ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान को देश के 11वें आम चुनाव में जीत दर्ज करने पर बधाई दी है।

चुनाव बुधवार को हुए जिसमें इमरान की पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं।

ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, “बहुत बढ़िया बोले इमरान खान। पिछले दो दिनों में भारत-पाकिस्तान के बारे टीवी चैनलों में आपने जो बोला वो मैं बहुत समय से बोल रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि आप मेरे ‘मुल्क’ और अपने ‘मुल्क’ के बीच रिश्ते बेहतर करने में सफल होंगे।”

आयुषमान खुराना ने लिखा, “92 के विश्व कप में उनका भाषण सुनकर मेरे पिता ने कहा था, ‘यह बंदा पक्का एक दिन पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनेगा’ और आज यह हो गया। बधाई, इमरान खान सर। हमेशा से प्रशंसक रहा हूं, अब आप पर भारतीय उपमहाद्वीप में शांति और सौहार्द बहाल करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।”

गुल पनाग ने लिखा, “इमरान को शुभकामनाएं! उम्मीद है कि केवल पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में भी आप एक नए युग की शुरुआत करेंगे।”

जावेद जाफरी ने कहा, “बधाई हो इमरान खान। आप एक महान खिलाड़ी और एक मेहनती सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। मुझे यकीन है कि आप एक बुद्धिमान और शक्तिशाली प्रधानमंत्री होंगे, ना केवल पाकिस्तान बल्कि भारत-पाकिस्तान संबंधों को भी लाभान्वित करेंगे। दुआ और शुभकामनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493