ग्वालियर : मासूम से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को फांसी की सजा

ग्वालियर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर न्यायालय ने दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या के आरोपी जितेंद्र कुशवाहा को फांसी की सजा सुनाई है। यह फैसला वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई के बाद आया है।

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता सोमवीर यादव ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि ग्वालियर के आमखो क्षेत्र में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आई छह साल की मासूम 20 जून को गायब हो गई थी और 21 जून को उसका शव मिला था। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इस मामले की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष न्यायाधीश संगीता सिंह ने सुनवाई के बाद शुक्रवार को फांसी की सजा सुनाई। मामले में सुनवाई मंगलवार को पूरी हो गई थी।

मामले में कंपू थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी जितेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी। मामले में 13 दिन की सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश संगीता सिंह ने फांसी की सजा सुनाई। इस मामले में 13 दिन चली सुनवाई में 33 लोगों की गवाही हुई और डीएनए से इस बात की पुष्टि हुई कि आरोपी जितेंद्र कुशवाहा ही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493