उप्र : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचे

लखनऊ, 28 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे। मोदी इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत व स्मार्ट सिटी परियोजना के तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री शनिवार शाम 4:30 बजे अमौसी हवाईअड्डे पहुंचे। हवाईअड्डे पर मोदी का स्वागत राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने किया। हवाईअड्डे से बाहर निकलने के दौरान उनके स्वागत के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी 3,897 करोड़ रुपये की लागत वाली 99 परियोजनाओं समेत अमृत, स्मार्ट सिटी व प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

वह इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493