मप्र में बारिश की रफ्तार कमजोर पड़ी

भोपाल, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। रविवार की सुबह से भी बादल छाए हुए हैं।

भोपाल, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। रविवार की सुबह से भी बादल छाए हुए हैं।

राज्य में सुबह से शाम तक आसमान पर दिन भर छाए रहते हैं लेकिन बरस नहीं रहे। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में बारिश का बना सिस्टम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया है, जिसके चलते राज्य में बारिश का दौर कमजोर पड़ा है। रविवार की सुबह से राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए हुए है जिसके चलते मौसम राहत भरा है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बिहार के पूर्वी हिस्से में बन रहे सिस्टम के चलते आगामी दो से तीन दिन बाद राज्य में बारिश का क्रम फिर शुरू हो सकता है।

राज्य में बारिश का दौर कमजोर पड़ने से तापमान में उछाल आया है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22़ 6, ग्वालियर का 25़ 4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24़ 2 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29़ 7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28़ 7 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 33़ 6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28़ 1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493