चीन के प्रधानमंत्री ने अपने तिब्बत दौरे को गुप्त रखा

बीजिंग, 29 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के प्रधानमंत्री का तिब्बत के स्वायत्तशासी क्षेत्र का तीन दिवसीय दौरा शुक्रवार को ही पूरा हुआ, मगर इसकी खबर दो दिन बाद रविवार को दी गई।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ ने समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया कि चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने 25 से 27 जुलाई के बीच तिब्बत की राजधानी ल्हासा, यारलुंग जांगबो (ब्रह्मपुत्र नदी) और नायिंगची व शानन नगरों का दौरा किया।

ली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तिब्बत विकास और समृद्धि हासिल करेगा, राष्ट्रीय एकता की रक्षा करेगा और विभिन्न जातीय वर्गो के बीच एकजुटता को बढ़ावा देगा।

ली ल्हासा में दलाई लामा के परंपरागत आवास प्रसिद्ध पोटाला महल गए और उन्होंने कहा कि सरकार सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने के साथ-साथ उसे बढ़ावा देगी।

चीन के प्रधानमंत्री ल्हासा में जोखंग मोनेस्ट्री भी गए जिसे तिब्बत में सबसे पवित्र-स्थल माना जाता है। इस साल यहां आग लग गई थी, मगर अधिकारियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण अग्निकांड में हुए नुकसान का पता नहीं चल पाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493