मलेशिया : पुलिस छापों में 150 अवैध प्रवासी गिरफ्तार

कुआलालंपुर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मलेशिया में बीती रात श्रंखलाबद्ध पुलिस छापों में बिना दस्तावेज वाले 150 प्रवासियों को हिरासत में ले लिया गया।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, इस अभियान को प्रवासी मामलों के विभाग और राष्ट्रीय पंजीकरण विभाग ने ‘ऑप मेगा 3.0’ ने अंजाम दिया।

मीडिया ने उप गृहमंत्री दतुक मोहम्मद अजिस जमान के हवाले से बताया, “कुल 157 अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है और करीब 380 की जांच की गई थी।”

इन प्रवासियों में ज्यादातर लोग इंडोनेशिया, फिलीपींस, बांग्लादेश और म्यांमार से थे।

छापों के दौरान जब्त सामानों में एक तलवार भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493