उप्र : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

बताते हैं जनपद एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सिमोंही निवासी करीब 33 वर्षीय युवक रामभजन करीब 7-8 दिन पूर्व अपने घर पर परिजनों से रिश्तेदारी में जाने की कहकर निकला था लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिन्ता हुई और उसकी तलाश की गई और रविवार को उसका शव थाना हा.ज. क्षेत्र के पुरा रेलवे स्टेशन के पास खेतों में एक पेड़ पर फांसी के फन्दे पर लटकता मिला।

उक्त व्यक्ति का शव आज जब ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकता देखा तो पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर मृतक के परिजन भी आ गए। पुलिस अब घटना की जांच में जुट गई है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का है?

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493