बंगाल : परिवारिक झगड़े से तंग मां ने शिशु का गला घोंटा, गिरफ्तार

कोलकाता, 29 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में परिवार में बार-बार हो रहे झगड़े के कारण एक महिला ने अपने एक साल के बच्चे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी, और उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि खड़गपुर के जाकपुर गांव की काजोल हेम्ब्रेम (28) ने रविवार सुबह उस समय अपने बच्चे की हत्या कर दी, जब परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। उसने इसके बाद आत्महत्या की भी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।

महिला इसके बाद बच्चे के शव को लेकर खड़गपुर पुलिस थाने गई और समर्पण कर दिया।

पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “परिवार में बार-बार होने वाले झगड़ों के कारण वह अपने पति और ससुराल वालों से ऊब गई थी। परिवार के साथ गरमागर्म बहस के बाद उसने अपने बच्चे का गला घोंट दिया।”

पुलिस ने कहा कि बच्चे को खड़गपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493