दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा,”आसमान में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। एनसीआर में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।”

शहर में बीते 24 घंटों में 25 मिलीमीटर बारिश हुई।

अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्रता 89 फीसदी दर्ज की गई।

राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493